Tuesday, 8 May 2018
VIDEO: पुरानी रंजिश में शख्स को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
अंबाला से खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया. वारदात को तोपखाना इलाके में अंजाम दिया गया. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि विजय शर्मा नाम के शख्स ने संदीप गोयल को कैसे मौत के घाट उतारा. गोली लगने के बाद संदीप को सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन संदीप की जान नहीं बच पाई. वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2JUzQKu
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

No comments :
Post a Comment